Train में कितने तरह के Reservation Quota होते है।
आज के पोस्ट में हम आपको Reservation Quota कितने तरह के होते है उसके बारे में बताएंगे।
Reservation Quota Type
1) Tatkal
2) Premium Tatkal
3) Lower Birth/Senior Citizen
4) General
5) Ladies
6) Foreigner
7) Handicapped
1) Tatkal:-
(i) Tatkal का मतलब तुरंत होता है तत्काल टिकट की बुकिंग आपको अपने यात्रा करने के ( 24 घंटे/1 दिन ) पहले करना होता है इसमें कुछ सीटें रिजर्व होती है
(ii) तत्काल टिकट की बुकिंग
A.C के लिए सुबह 10:00 a.m से और NON A.C ( जैसे कि स्लीपर क्लास ) के लिए सुबह 11:00 a.m से सुरु होता है।
तत्काल टिकट को आप स्टेशन के काउंटर से या रेलवे की official Website/app से बुक कर सकते है अगर आपने तत्काल टिकट बुक किया है तो आप उसे Cancel नहीं कर सकते आपको कोई भी Refund नहीं मिलेगा।
(iii) तत्काल टिकट का किराया रिजर्व टिकट से थोड़ा ज्यादा होता है। अगर आप तत्काल टिकट बुक करते है तब आप एक PNR ( टिकट) पर सिर्फ 4 यात्री यात्रा कर सकते है।
(2) Premium Tatkal:-
(i) Premium Tatkal में यात्री का किराया कोई fix नहीं होता है किराया कम ज्यादा (Dynamic ) होता रहता है प्रीमियम तत्काल की मांग तब पड़ती है जब यात्री की ज्यादा मांग होती है
(ii) प्रीमियम तत्काल टिकट आप केवल रेलवे कि Official website से ही बुक कर सकते है ना कि काउंटर से। इस टिकट को वो यात्री ही बुक करते है जिनको price से कोई मतलब नहीं होता है।
(3) Lower Birth/Senior Citizen:-
इस कोटे में 60 साल से अधिक उम्र के पुरुष और 58 साल से अधिक उम्र की महिलाएं यात्रा कर सकती है।इस कोटे में अधिक उम्र( वरिष्ठ नागरिक) वाले लोग ही यात्रा कर सकते है इसमें उनको 40 से 50 % की छूट भी दी जाती है।
(4) General:-
(i) इस कोटे में आप 4 महीने/120 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकते है यह कोटा आम लोगों के लिए होता है। इस कोटे में 500 से 800 तक सीटे उपलब्ध रहती है।
अगर आपको टिकट cancle करना है तो आप (48घंटे) 2 दिन पहले करेंगे तब आपको आपके कोटे के हिसाब से आपका चार्ज काट के आपको आपका 70% पैसा वापस कर दिया जाता है।
(ii) अगर आप ट्रेन रवाना होने के 4 घंटे पहले भी cancle करते है तो आपको 50% पैसा refund होगा और उसके बाद करते है तब आपको कोई refund नहीं मिलेगा।
इसीलिए आप ट्रेन रवाना होने के 4 घंटे पहले ही आपको cancle करना होगा। RAC वाले यात्री ट्रेन रवाना होने के 30 मिनट पहले cancle कर सकते है।General ticket book करने के लिए आप सुबह 11:00 a.m से बुक कर सकते है
(5) Ladies:-
आप नाम से ही समझ गए होंगे कि यह कोटा किसके लिए होता है यह कोटा केवल महिलाओ ( Female ) के लिए होता है अगर आपके पास 12 साल से कम उम्र का कोई लड़का है तो आप उसके साथ यात्रा कर सकते है उसे ज्यादा उम्र के male को आप ladies कोटे में नहीं ले जा सकते है।
ज्यादातर ट्रेन में ladies कोटा के लिए आरक्षर (Reservation) होता है।
(6) Foreigner:-
इसके नाम से ही पता चलता है, कि इस कोटे में किसे शामिल किया जाता है कुछ विशेष ट्रेन में विदेशी पर्यटक के लिए विशेष कोटा होता है। इस कोटे का चार्ज आम लोगों के मुकाबले बहुत ज्यादा होता है।
(7) Handicapped:-
इस कोटे में सिर्फ विकलांग लोग ही यात्रा कर सकते है। इसमें उनके लिए कुछ आरक्षर निर्धारित किया जाता है 1st and 2nd A.C में 50% की छूट दी जाती है।Sleeper Class में 75% की छूट दी जाती है।
x
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us