आईए जाने सांप से भी ज्यादा जहरीला पौधा कौन सा है ?
क्या जानते है कि दुनिया में कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनके छूने या स्पर्श से इंसानों की मौत भी हो सकती है? बता दें कि लंदन में होगवीज (Hogweed) नामक पौधा है जिसे किलर ट्री भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम (Heracleum mantagaginum) है। यह पौधा Britain के लंकाशायर नदी के किनारे पाया जाता है। इस खतरनाक पौधे की लम्बाई अधिकतम 14 foot तक होती है। यदि कोई इस पौधे को छू ले तो उसके हाथों पर फफोले (blisters) पड़ जाते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पौधे के छूने या स्पर्श से 48 घंटों के भीतर यह अपना खतरनाक असर दिखाना शुरू कर देता है। यह पौधा दिखने में जितना आकर्षक होता है उतना ही खतरनाक है। वैज्ञानिकों का मानना है की यह पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पौधे को स्पर्श कर दिया तो कुछ ही घंटो में आपको महसूस होगा की आपकी पूरी त्वचा जलने लगी है।
इस पौधे को लेकर डाक्टरों का कहना है कि यदि कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो उस इंसान की आंखों की रोशनी जाने की संभावना है। अब तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा नहीँ बन पाई है। इसके जहरीले होने के कारण इसके अंदर पाया जाने वाला सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिस नामक रसायन है जो इसे खतरनाक बनाता है। यह पौधा वातावरण में oxygen और Carbon dioxide को बैलेंस करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us