क्या आप आज तक पेट्रोल गलत तरीके से भरवा रहे थे?

 क्या आप आज तक पेट्रोल गलत तरीके से भरवा रहे थे? 110 – ₹220 वाले पेट्रोल का पूरा सच

Petrol Pump Idea

अगर आपके पास बाइक, स्कूटर या कार है, तो आपने ज़िंदगी में न जाने कितनी बार पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया होगा और लगभग हर कोई एक ही तरीका अपनाता है – ₹110, ₹220 या ₹330 का पेट्रोल।

लोगों को लगता है कि ऐसे अमाउंट में पेट्रोल भरवाने से पेट्रोल पंप वाला गड़बड़ी नहीं कर पाएगा। लेकिन सच्चाई यह है कि सिर्फ चालाक बनने से कुछ नहीं होता। अगर सच में पेट्रोल भरवाते समय होशियार बनना है, तो आपको ये 2 बातें जरूर पता होनी चाहिए।


तरीका नंबर 1: डेंसिटी जरूर चेक करें

Petrol Pump Idea

जब भी आप पेट्रोल या डीज़ल भरवाते हैं, तो मशीन पर नीचे की तरफ एक नंबर दिखाई देता है, जिसे डेंसिटी कहा जाता है। डेंसिटी से यह पता चलता है कि पेट्रोल या डीज़ल कितना शुद्ध है।

  • पेट्रोल की सही डेंसिटी: 720 से 775
  • डीज़ल की सही डेंसिटी: 820 से 860

अगर अगली बार पेट्रोल पंप पर जाएं और डेंसिटी इस रेंज से बहुत ऊपर या नीचे दिखे, तो समझ जाइए कि पेट्रोल/डीजल में कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है।

ज़्यादातर लोग डेंसिटी को देखते ही नहीं, जबकि यही सबसे ज़रूरी चीज़ होती है।

 

तरीका नंबर 2: ₹ वाली रीडिंग को ध्यान से देखें

Petrol Pump Idea

पेट्रोल भरते समय मशीन के ऊपर जो ₹ (रुपये) की रीडिंग होती है, उसे हमेशा ध्यान से देखें।

मान लीजिए आपने ₹100 का पेट्रोल भरवाने को कहा।

  • सही तरीके से रीडिंग होगी: 0 → 1 → 2 → 3 → 4 → 5 → … → 100

लेकिन अगर आपने देखा कि नंबर 0 से सीधे 5, 10 या 11, 12 ऐसे कूद रहा है, तो यह साफ इशारा है कि मशीन की यूनिट से छेड़छाड़ की गई हो सकती है।

सही मशीन में रीडिंग धीरे-धीरे और स्मूथ बढ़ती है, झटके से नहीं।

 

₹110 या ₹220 का पेट्रोल भरवाना कोई गारंटी नहीं है कि आपको पूरा पेट्रोल मिल ही जाएगा। असल समझदारी इसमें है कि आप:

✔️ डेंसिटी चेक करें

✔️ ₹ वाली रीडिंग पर नजर रखें

इन दो छोटी-छोटी बातों से आप पेट्रोल पंप पर होने वाली गड़बड़ी से काफी हद तक बच सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status