WhatsApp से गैस सिलेंडर बुक करें – आसान और तेज तरीका

WhatsApp से गैस सिलेंडर बुक करें – आसान और तेज तरीका

Gas Cylinder

 वर्तमान समय में कई जगहों पर गैस सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके कारण पारंपरिक तरीकों जैसे मिस्ड कॉल से गैस बुकिंग में परेशानी आ सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल विकल्प जैसे Official App, Website और WhatsApp एक बेहतर और भरोसेमंद माध्यम बनकर सामने आए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि WhatsApp के जरिए गैस सिलेंडर कैसे बुक करें, वो भी बेहद आसान स्टेप्स में।


WhatsApp से गैस बुकिंग कैसे करें?

WhatsApp के माध्यम से गैस बुकिंग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: 

1. रजिस्टर्ड नंबर से WhatsApp इस्तेमाल करें :- सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका वही मोबाइल नंबर WhatsApp पर एक्टिव हो, जो आपकी गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड है।

2. अपनी गैस कंपनी का WhatsApp नंबर सेव करें :- आप जिस कंपनी का गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं (HP, Bharat, Indane), उसका आधिकारिक WhatsApp नंबर अपने फोन में सेव करें।

3. चैट शुरू करें :- WhatsApp पर उस नंबर को ओपन करें और “Hi” लिखकर मैसेज भेजें।

4. भाषा और सर्विस चुनें :- सबसे पहले आपको अपनी पसंदीदा भाषा (Language) चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद दिए गए ऑप्शंस में से “Book a Cylinder” को सिलेक्ट करें।

5. बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें :- 

  •  जरूरी डिटेल्स कन्फर्म करें 
  • पेमेंट का तरीका चुनें (Online / Cash on Delivery)
  • इन सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका गैस सिलेंडर सफलतापूर्वक बुक हो जाएगा।

Gas Cylinder

प्रमुख गैस कंपनियों के WhatsApp नंबर

  • Bharat Gas – 1800224344
  • HP Gas – 9222201122
  • Indane Gas – 7588888824

अगर आप मिस्ड कॉल या अन्य पारंपरिक तरीकों से गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो WhatsApp एक सरल और आधुनिक विकल्प है। ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपना गैस सिलेंडर आसानी से बुक कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status