अनार और अमरूद खाने के फायदे क्या आप जानते है।
सेब को ही स्वास्थ्य से सबसे अधिक जोड़ा जाता है लेकिन इस मामले में अनार भी कम पीछे नहीं है। हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक हर दिन अनार खाने वालों को बहुत फायदे मिलते हैं।
अमरूद में प्रोटीन, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह हमें दांत, पेट की बीमारियों से भी बचाता है।
(1) अनार
उम्र का असर करे कम
अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडैंट्स होते हैं। ये तत्व मनुष्य की बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं। इसे खाने से चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं।
लिवर की सुरक्षा
अनार में पाए जाने वाले तत्व न केवल लिवर को सुरक्षा प्रदान करते हैं बल्कि उसके क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत भी करते हैं।
गुर्दे की सुरक्षा
अनार का रस गुर्दे को खराबी से बचाने के साथ-साथ विषैले तत्वों से खराब होने से भी उसकी रक्षा करता है।
एलर्जी से बचाव
अनार में पॉलिफेनॉल्स नाम का तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व एलर्जी के लिए जिम्मेदार बॉयोकैमिकल प्रक्रिया को रोकने में मदद करता है।
(2) अमरुद
ब्लडप्रैशर और वजन नियंत्रित रखता है अमरूद
अमरूद में फाइबर होता है, जो मैटाबॉलिज्म दुरुस्त रखता है। ऐसे लोग जिनका पेट साफ नहीं रहता है उन्हे अमरूद का सेवन करना चाहिए।
मसूढ़े होंगे मजबूत
अमरूद की पत्तियों को मसूढ़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति अमरूद की पत्तियां कुछ समय के लिए चबाए तो उसके मसूढ़े मजबूत
बनेंगे, सांस भी तरोताजा रहेगी।
बॉडी फिट रहती है
माना जाता है कि अमरूद में लोगों के वजन को संतुलित रखने की क्षमता होती है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं, साथ ही यह हमे समय-बेसमय खाने की आदत को भी रोकने में मदद करता है।
चमकती त्वचा
चूंकि अमरूद में विटामिन ए, बी और सी के साथ पोटेशियम होता है इसलिए यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। अमरूद स्किन पर निखार लाता है और स्किन के दाग-धब्बे दूर करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा निखरती है।
विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत्र
अमरूद विटामिन सी का अच्छा स्तोत्र माना जाता है। कहते हैं कि चार संतरों में जितना विटामिन सी पाया जाता है उतना एक अमरूद में पाया जाता है।
बी.पी. मेंटेन रहता है
अमरूद खून में कोलैस्ट्रॉल की मात्रा को संतुलित रखता है, साथ ही शरीर में खून के प्रवाह को भी बनाए रखने में मददगार होता है। इसीलिए माना जाता है कि अमरूद खाया जाए तो ब्लड प्रैशर यानी रक्तचाप संतुलित रहता है। यानी अमरूद के कई फायदे हैं। अगर हम इसे अपनी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाएं तो ये फायदे आसानी से हासिल कर सकते हैं। अमरूद को फल के रूप में तो खा सकते हैं, साथ ही इसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। अमरूद का सिरका भी उपयोग में लिया जाता है।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us