आईए जाने Germany का इतिहास।

आईए जाने जर्मन (Germany) का इतिहास।

Germany history

प्रमुख तथ्य

क्षेत्रफल : 3,56,730 वर्ग कि.मी. 

राजधानी : बर्लिन

अन्य प्रमुख शहर : हैमबर्ग ,म्यूनिख।

सर्वाधिक ऊंचा स्थान : ज़ग्सपिट्ज (2963 मीटर)

आधिकारिक भाषा : जर्मन

प्रमुख निर्यात : मशीनरी, ट्रांसपोर्ट, उपकरण, वस्त्र, रसायन, लोहा,इस्पात, खनिज, वाइन, लिग्नाइट।

Germany history

 जर्मनी यूरोप के मध्य में स्थित है। 9अन्य देशों से घिरे इस देश की प्राकृतिक सीमाओं में उत्तर की ओर दो तट रेखाएं तथा दक्षिण-पश्चिम में राइन नदी तथा दक्षिण-पूर्व में बावेरियन आल्प्स हैं। यह एक बेहद उपजाऊ भूमि है जिसमें चौड़ी नदियां बहती हैं तथा घने जंगल हैं। जर्मनी प्राकृतिक स्रोतों से भरपूर है जिन्होंने इसे विश्व के प्रमुख औद्योगिक देशों में से एक बनाने में सहायता की है। जर्मन लोगों ने पश्चिमी यूरोप की संस्कृति को बहुत प्रभावित किया है, विशेष कर इसके संगीत, साहित्य तथा वास्तुकला को।

 जर्मन वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान, चिकित्सा तथा भौतिक विज्ञान में बहुत-सी महत्वपूर्ण खोजें की हैं। यहां लोग प्राचीनकाल से ही रहते आ रहे हैं। अपने इतिहास के अधिकतर हिस्से में यह एक बंटे हुए क्षेत्रों वाला देश बना रहा है जिसके बहुत से छोटे-छोटे राज्य थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी दो भागों में बंट गया। पश्चिम में जर्मन संघीय गणतंत्र तथा पूर्व में जर्मन लोकतांत्रिक गणतंत्र। 1990 में दोनों ओर के लोगों के जोरदार जश्न के बीच दोनों देश फिर से एक हो गए। जर्मनी एक संघीय गणतंत्र है जो 16 राज्यों से बना है जिन्हें लैंडर कहा जाता है। प्रत्येक राज्य की अपनी क्षेत्रीय सरकार है तथा शिक्षा तथा स्थानीय सरकार अपने खुद के कानून बना सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय कानून बैडस्टैग या संघीय असैम्बली (पार्लियामैंट) द्वारा पास किए जाते हैं। सरकार के मुखिया को चांसलर तथा राज्याध्यक्ष को प्रैजीडैंट कहा जाता है।

Germany history

 राइन नदी पश्चिमी जर्मनी में धीरे-धीरे एक घाटी से होकर गुजरती हुई। राइन जर्मनी की सबसे लम्बी नदी है तथा विश्व के सबसे व्यस्त जलमार्गों में से एक है। इसका इस्तेमाल ईंधन, लकड़ी तथा अनाज के ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है। पर्यटक देश के बहुत से किलों तथा खूबसूरत दृश्यावलियों को देखने के लिए नदी के मध्य भाग में पहुंचते हैं।


राष्ट्रीय ध्वज

जर्मनी उत्तर में बाल्टिक सागर से दक्षिण में आल्प्स तक फैला हुआ है। 1990 में पूर्वी तथा पश्चिमी जर्मनी के मिलन से कई समस्याएं पैदा हुई हैं। नए जर्मनी ने न केवल जर्मन संघीय गणराज्य का नाम अपनाया, बल्कि मूल जर्मन झंडे को भी अपनाया है। इसके लाल, काले तथा सुनहरे रंग पवित्र रोमन साम्राज्य काल के हैं।

Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status