Health Card ID कैसे बनाएं ।
आज के पोस्ट में हम आपको बताएंगे की हेल्थ कार्ड कैसे बनाए। उससे पहले आईए जाने की हेल्थ कार्ड होता क्या है।
हेल्थ कार्ड हमारे स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप में पाने के लिए बनाया गया है। हेल्थ कार्ड एक डिजिटल हेल्थ आईडी है । जिसमे हेल्थ कार्ड में उस व्यक्ति के स्वास्थ्य से संबंधित सारी जानकारी होती है। जैसे की अगर आप किसी अस्पताल में अपना इलाज कराते है तो वहा से आपको एक फाइल मिलती है जिसमे उस मरीज की सारी जानकारी होती है।परंतु हेल्थ कार्ड लॉन्च होने के बाद अब आपको किसी भी अस्पताल या स्वास्थ्य के केंद्र की फाइल को संभाल कर रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
आप अपने हेल्थ कार्ड में स्वास्थ्य से संबंधित सारी जानकारी को एकत्र कर के रख सकते है।जिससे आपको अपने फाइल को गुम होने की चिंता भी नही होती है। आपकी सारी जानकारी हेल्थ कार्ड में होने के कारण आप इस जानकारी को कही से भी देख सकते है। जिससे डॉक्टर को मरीज को ट्रीटमेंट करने में आसानी होती है।
नया health ID बनाने की process
स्टेप (1):-
सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक करके Health ID बनाने वाले साइट पर जाए। साइट पर जाने के बाद Generate via Aadhar वाले बटन पर क्लिक करे।
नोट:-
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नही है तब आपको नीचे दिए गए I don't have Aadhar पर क्लिक करे।
यह ऑप्शन आप तब उपयोग कर सकते है तब आधार से लिंक मोबाइल नंबर न हो। इस ऑप्शन की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। पर घबराने की जरूरत नहीं है यहां पर आपको पूरा फॉर्म भरना होता है, जबकि आधार लिंक मोबाइल वाले ऑप्शन में फॉर्म autofil हो जाता है। आगे की प्रक्रिया बिलकुल same है।
स्टेप (2) :-
Aadhar number/ Virtual ID:- यहां पर आप अपना आधार नंबर दर्ज करे।
I agree :- इसपर क्लिक करें।
I am not a robot :- इसपर क्लिक करें आपको एक CAPTCHA मिलेगा उसे सही सही सॉल्व करे।
Submit button 🔘 पर क्लिक करे।
स्टेप (3) :-
आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा। आप यहां 6 नंबर ka OTP दर्ज करे।
Submit button 🔘 पर क्लिक करें।
OTP न आने पर resend पर क्लिक करे।
स्टेप (4) :-
यहां पर आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे।
Submit button 🔘 क्लिक करें।
स्टेप (5) :-
आपके मोबाइल नंबर पर आया हुआ OTP यहां दर्ज करे।
Submit button 🔘 पर क्लिक करे।
स्टेप (6) :-
आपको बताना चाहूंगा की आपने आधार नंबर का उपयोग किया है इसीलिए फॉर्म में 60 % deatil autofil होता है जिससे आपको फॉर्म में ज्यादा कुछ भरना नही होता।
Name /Date of birth :- autofil
Gender :- अपना जेंडर सिलेक्ट करे।
PHR Address :- आपको अपना नाम दर्ज करना है जैसे की arunyadav अगर नाम available न हो तो नाम के पीछे अलग अलग नंबर का उपयोग करके देखे जैसे , arunyadav123
हमारे यहां नाम उपलब्ध है तो हमारा PHR Address होगा arunyadav@ndhm
PHR address आप ऐसा डाले जो की आपको याद रहे इसी एड्रेस से आप हेल्थ डिटेल पता कर सकते है।
State/ District :- autofil
Submit button 🔘 पर क्लिक करे।
स्टेप (7) :-
फॉर्म fill होने के बाद आपका सारा प्रोसेस पूरा हो गया। ये आपका login पेज है यहां से आप अपने हेल्थ कार्ड में करेक्शन कर सकते है जैसे की नाम , date , photo इत्यादि। आप इसे delet भी कर सकते है।
थोड़ा सा पेज को scroll करे आपको हेल्थ कार्ड डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा। आप यहां से डाउनलोड कर सकते है।
Login कैसे करे।
Login page पर जाने के लिए यहां यहां क्लिक करें।
Login करने के लिए आपको उसी पेज पर जाना होगा वहा पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।
1) aadhar card
2) mobile number
आपको जिससे भी करना है आप उससे कर सकते है ।
इस तरह आप फ्री में हेल्थ कार्ड घर बैठे बना सकते है । और उसका लाभ उठा सकते है।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us