आईए जाने अंतरिक्ष (space) के बारे में।
हमारा अंतरिक्ष कई रहस्य समेटे हुए है। इन रहस्यों से पर्दा हटाने वाले वैज्ञानिक भी अभी तक संपूर्ण अंतरिक्ष की जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। चलिए, हम आपको बताते हैं
इससे जुड़ी कुछ मजेदार बातें :
(1) सूर्य पृथ्वी से 3 लाख गुना अधिक बड़ा है।
(2) हैली धूमकेतु पिछली बार वर्ष 1986 में पृथ्वी से सौरमंडल में देखा गया था। अब यह वर्ष 2061 के आस-पास पृथ्वी से फिर से दिखाई दे सकेगा।
(3) शुक्र हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है, जिसकी सतह का तापमान 450 डिग्री सैल्सियस से अधिक है।
(4) वैज्ञानिकों का मानना है कि सौरमंडल का गठन लगभग 460 करोड़ साल पहले हुआ था।
(5) चंद्रमा में पृथ्वी की तुलना में अधिक दाग-धब्बे दिखाई देते हैं। यहां बहुत कम प्राकृतिक गतिविधि चल रही है। पृथ्वी लगातार भूकम्प, कटाव, बारिश, हवा और पौधों के माध्यम से अपनी सतह में सुधार कर रही है जबकि चंद्रमा पर मौसम स्थिर रहता है।
(6) शनि एकमात्र छल्ले वाला ग्रह नहीं है। बृहस्पति, अरुण और वरुण जैसे अन्य ग्रहों के चारों ओर भी छल्ले हैं लेकिन वे साफ नहीं हैं इसलिए कम दिखाई देते हैं।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us