क्या आपने देखी है पिघल जाने वाली मछली।
आपने कई तरह की मछलियां देखी होंगी और उनके बारे में जानते भी होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौक जायेंगे। वैज्ञानिकों ने अनजान मछली की तीन प्रजातियां पाई हैं और उनको स्नेलफिश कहा है जो पानी के अंदर आठ किमी. नीचे पाई जाती हैं। इन्हें जादू मछली कहा जा रहा है क्योंकि यह मछली पानी की सतह पर आते ही पिघलने लगती है ये मछलियां प्रशांत महासागर में पाई गई हैं और इनकी खास बात यही है कि पानी की सतह पर आते ही ये पिघलने लगेंगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये मछलियां बहुत ही कमजोर होती हैं और जैली की तरह दिखाई देती हैं।
इस मछली का रंग भी अजीब होता है और इन मछलियों को पेरू (Peru) और चिली (Chile) के तट से 160 किलो मीटर दूर महासागर की तलहटी में पाया गया और वैज्ञानिक कैमरे की मदद से करीब साढ़े सात हजार मीटर नीचे जाकर भी इन मछलियों की तस्वीर लेने में कामयाब हुए हैं।
विडियो देखने के लिए क्लिक करें 👉👉👉👉
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us