Google Maps बताएगा घर से कब निकलना है – जानिए ये शानदार फीचर

 Google Maps बताएगा घर से कब निकलना है 

Google Map Tricks

Google Maps का नाम तो हम सबने सुना ही है। ज़्यादातर लोग इसे ट्रैवल के दौरान रास्ता देखने और ट्रैफिक चेक करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि Google Maps में एक ऐसा कमाल का फीचर भी है, जो आपको पहले से बता देता है कि घर से कितने बजे निकलना चाहिए, ताकि आप समय पर अपनी मंज़िल पर पहुँच सकें?

अब बार-बार ये सोचने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी कि “कितने बजे निकलें?” 😄


यह फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

Google Map Tricks

  1. सबसे पहले Google Maps खोलें।
  2. Directions (Route) वाले आइकन पर क्लिक करें।
  3. अपनी जगह और Destination डालें जैसे: कल्याण से ठाणे।
  4. अब आपको नीचे 4 ऑप्शन दिखेंगे।

  • 🚗 Car
  • 🏍️ Bike
  • 🚆 Public Transport
  • 🚶 Walk

Google Map Tricks

  1. Car या Bike में से कोई एक सिलेक्ट करें।
  2. ऊपर दाईं तरफ दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करें।
  3. Set depart or arrive time पर टैप करें।
  4. अब Arrive वाला ऑप्शन चुनें।
  5. यहाँ वो समय सेट करें, जिस वक्त तक आपको पहुँचना है।
  6. Set पर क्लिक कर दें।

बस इतना करते ही Google Maps आपको साफ-साफ दिखा देगा कि आपको घर से कितने बजे निकलना चाहिए। अब चाहे ऑफिस जाना हो, ट्रेन पकड़नी हो या किसी जरूरी काम से बाहर जाना हो — Google Maps आपको टाइम पर पहुंचाने में मदद करेगा।


फायदा क्या है?

Google map tricks

  • ⏱️ समय की टेंशन खत्म
  • 🚦 ट्रैफिक को ध्यान में रखकर सही टाइम
  • ⌛ देर होने की चिंता नहीं

अगर आपको यह जानकारी काम की लगी हो, तो इसे दूसरों के साथ जरूर शेयर करें।


Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status