क्या आपने देखी है ,555 दांतों वाली मछली
दुनिया में कई तरह के जीव मौजूद हैं। आए दिन कोई न कोई अजीबोगरीब जीव नजर आ जाता है। इन दिनों वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी मछली लगी है जिसके दांत उसे चर्चा में ले आए हैं। इस मछली का नाम लिंगकोड है। यह मछली नार्थ पैसिफिक में पाई जाती है।
रोज गिरते हैं 20 दांत
इस मछली के मुंह में 555 दांत होते हैं जिनकी धार ब्लेड से भी तेज होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस मछली के मुंह से हर दिन करीब 20 दांत गिरते हैं। इसके दांत इतने धारदार होते हैं कि अगर किसी इंसान की उंगली इसमें आ जाए तो वह बाहर नहीं आ पाएगी।स्टडी में यह बात भी सामने आई है कि जब यह मछली बड़ी होती है तो इसके दांत 50 सैंटीमीटर तक लम्बे हो जाते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार तो इस अजीब मछली के दांत डेढ़ मीटर तक लम्बे होते हैं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👉👉👉👉
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us