Jio, Airtel और Vi से VIP या Fancy मोबाइल नंबर कैसे लें? आसान तरीका
आज के समय में बहुत से लोग चाहते हैं कि उनका मोबाइल नंबर थोड़ा अलग और याद रखने में आसान हो। जैसे कि 0000, 1234, 9999, 786, 2525 जैसे नंबर देखने में भी खास लगते हैं और इन्हें ही आम तौर पर VIP या Fancy Number कहा जाता है। ऐसे नंबर खास इसलिए होते हैं क्योंकि इन्हें याद रखना आसान होता है और ये दूसरों से अलग भी दिखते हैं। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता कि Fancy या VIP नंबर कहां से और कैसे खरीदा जा सकता है।
अगर आप भी अपने लिए एक खास पैटर्न वाला मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं, तो आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।
- Online तरीका – वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए
- Offline तरीका – Jio, Airtel या Vi के स्टोर से
आइए अब जानते हैं कि अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों से Fancy नंबर कैसे लिया जा सकता है।
Jio का Fancy नंबर कैसे खरीदें
- अगर आप Jio का Fancy नंबर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Jio की वेबसाइट पर जाना होगा।
- सबसे पहले वेबसाइट पर Buy Jio Fancy Number जाकर अपना Jio मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए Verify करें।
- Verification के बाद आपको कई सारे Matching Fancy Number दिखाई देंगे।
- अब आप इनमें से अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं। अगर और विकल्प देखना चाहते हैं तो View More पर क्लिक कर सकते हैं।
- नंबर पसंद आने के बाद Book Now पर क्लिक करें और लगभग ₹50 की बुकिंग फीस का भुगतान कर दें।
- इसके बाद Jio का एजेंट आपके एड्रेस पर आएगा, KYC प्रक्रिया पूरी करेगा और आपको नया SIM कार्ड दे देगा। इसमें कुछ अतिरिक्त चार्ज भी शामिल हो सकते हैं।
ध्यान रखें: Jio के पोर्टल पर आमतौर पर आपको Matching Pattern वाले नंबर ही मिलते हैं।
Vi (Vodafone Idea) का VIP नंबर कैसे लें
- Vi में Fancy नंबर लेने के लिए आपको वेबसाइट Buy Vi Fancy Number पर जाना होगा।
- वहां जाकर सबसे पहले Prepaid का ऑप्शन चुनें और उसके बाद अपनी जानकारी भरें जैसे: Pin Code, मोबाइल नंबर, पूरा नाम।
- इसके बाद आपको VIP Fancy Number का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां आपको नंबर खोजने के कई तरीके मिलते हैं:
- Free Search 👉 इसमें आप किसी भी तरह का नंबर पैटर्न सर्च कर सकते हैं जैसे 8888, 2525।
- Matching Number 👉 इस विकल्प से आप अपने मौजूदा नंबर से मिलता-जुलता नंबर ढूंढ सकते हैं।
- Special Date 👉 अगर आप किसी खास साल या तारीख वाला नंबर चाहते हैं जैसे 2020 या 2025, तो यहां से सर्च कर सकते हैं।
- Number With End 👉 अगर आप चाहते हैं कि नंबर के अंत में कोई खास अंक हो जैसे 2230, तो यह विकल्प मदद करता है।
- Special Number 👉 इसमें आप 100, 786 या किसी अन्य खास नंबर पैटर्न को खोज सकते हैं।
- नंबर पसंद आने के बाद अपना Address भरें और Pay Now पर क्लिक करके भुगतान कर दें।
- इसके बाद कंपनी का एजेंट आपसे संपर्क करेगा और SIM की डिलीवरी व KYC प्रक्रिया पूरी करेगा।
Airtel का Fancy नंबर कैसे लें
अगर आप Airtel का Fancy नंबर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नजदीकी Airtel Store पर जाना होगा। स्टोर पर जाकर आप वहां के स्टाफ से Fancy या VIP नंबर के बारे में पूछ सकते हैं। वहां आपको उपलब्ध नंबर दिखाए जाएंगे। अगर आपको कोई नंबर पसंद आता है, तो वहीं पर KYC प्रक्रिया पूरी करके नया SIM लिया जा सकता है।
क्या Customer Care जैसा नंबर भी खरीदा जा सकता है।
हाँ, अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप Customer Care जैसे पैटर्न वाले नंबर भी खरीद सकते हैं।
उदाहरण के लिए: 1020202020
हालांकि इस तरह के नंबर आमतौर पर काफी महंगे होते हैं, क्योंकि ये बहुत यूनिक और आसानी से याद रखने योग्य होते हैं। आप वेबसाइट पर Customer Care jaisa number जाकर ऐसे नंबर की कीमत और उपलब्धता भी चेक कर सकते हैं।
Fancy या VIP मोबाइल नंबर लेना आज के समय में काफी आसान हो गया है। आप चाहे तो ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए या फिर टेलीकॉम स्टोर पर जाकर अपनी पसंद का नंबर चुन सकते हैं। एक अच्छा Fancy नंबर न सिर्फ देखने में अलग लगता है बल्कि लोगों को जल्दी याद भी रह जाता है। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे दूसरों के साथ जरूर शेयर करें।






0 Comments
If you have any doubt then you can comment us