Train में कितने तरह के classes होते है

 ट्रेन में कितने तरह के classes होते है 



आज के पोस्ट में हम आपको को ट्रेन में कितने तरह के class होते है और उनका क्या मतलब होता है उसके बारे में हम आपको बताएंगे।

Types of Classes :-

1) 1A -- 1St Class AC

2) 2A -- 2 Tier AC

3) 3A -- 3 Tier AC

4) CC -- Chair Char AC

5) FC -- First Class

6) SL -- Sleeper Class

7) 2S -- Second Sitting

कुछ इस प्रकार के class आपको ट्रेन में देखने को मिल जाएंगे  ये सभी claas अलग अलग ट्रेन में होते है ना कि एक में ।


1) 1A :-


 1A class यह ट्रेन का सबसे महंगा class होता है  First AC में 8 cabin होते हैं यह पूरी तरह Air Condition होता है। यह coach केवल famous route पर ही ज्यादातर available होता है इसमें आपको कम्बल भी दिया जाता है।

इसका स्लीपर बर्थ आम बर्थ से बड़ा होता है इस coach में 10 से 18 पैसेंजर को ले जाया जा सकता है। इसमें 2 बर्थ वाले Compartment को Coupe और 4 birth वाले Compartment को Cabin कहते है।


2) 2A :-


 यह coach भी Air Condition होता है इसमें आपको पर्दे देखने को मिल जाएंगे  इसका किराया First AC  से थोड़ा कम होता है इसमें लैंप लगा होता है।

इस coach में करीब 46 पैसेंजर travel कर सकते है।इसमें कोई middle birth नहीं होता है लेकिन Side Upper और Lower Site होती है ।


3) 3AC :-


 यह क्लास AC का third class होता है  यह coach बिल्कुल Sleeper Class  की तरह होता है इसमें AC होता है और स्लीपर में AC नहीं होता ।

 इसका किराया 1st और 2nd AC से कम होता है। हर Compartment  में 8 Site होती हैं। परन्तु इसमें  पढ़ने के लिए कोई लैंप नहीं होता है। इसमें 64 पैसेंजर travel करते है और IFC coach में 72 पैसेंजर travel करते है।


4) CC :- 


 CC मतलब Chair Car  होता है इसमें एक row में 5 सीटे होती है इस तरह के Coach का उपयोग गरीब रथ , डबल डेकर और शताब्दी जैसी ट्रेन में किया जाता है।


5) FC :-


 First Class First AC के जैसा ही होता है पर इसमें कोई AC  नहीं होता है। इसमें कोई पर्दे भी नहीं होते है इसके बर्थ 1st AC के मुकाबले छोटे होते है।

6) SL :-


 यह coach आम लोगों के हिसाब से सस्ता होता है जिसके कारण ज्यादा लोग इसी से ट्रैवल करते है। ज्यादा ट्रेनों में यह coach होता ही है। इसमें 72 पैसेंजर travel करते है एक ट्रेन में 10 से 12 Coach होते हैं।


7) 2S :-


  यह coach  सबसे सस्ता होता है जिसका कारण यह की इसमें सिर्फ  बैठने के लिए सीटे होती है एक बर्थ पर 3 पैसेंजर बैठते है इसमें 108 सीटे होती है।

x

Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status