अपने आस - पास के Mobile tower के बारे में जानकारी पता करे

 अपने आस-पास के mobile tower के बारे में जानकारी कैसे पता करे

 


  आज के पोस्ट में हम आपको मोबाइल टॉवर से जुड़ी हुई जानकारी के बारे में बताएंगे । वैसे तो टॉवर तो सभी लोगो ने देखा ही होगा पर बहुत कम लोगों को ही पता होता है कि यह कौन से ऑपरेटर का टॉवर लगा है, इसकी range कितनी है , टॉवर किसके नाम से है इत्यादि।

आम लोगो की सुविधा के लिए government ने एक पोर्टल लॉन्च किया है जिससे लोगो को टॉवर के बारे में जानकारी मिल सके। जिन लोगो को मोबाइल टॉवर के बारे में जानकारी हासिल करनी हो तो इस पोर्टल से वह बड़ी ही आसानी से टॉवर के बारे में जान सकता है इस पोर्टल का नाम Tarang Sanchar है।


Tower के बारे में जानकारी कैसे पता करे

स्टेप (1):-


सबसे पहले आप अपने Chrome browser में tarangsanchar ये लिखकर search करे जो भी पहला option दिखाई देगा आप उसपर क्लिक करे या इस link tarangsanchar.gov.in  पर क्लिक करे।


स्टेप(2):-


यहां पर आपको कुछ इस तरह का पेज दिखाई देगा 

मध्य में आपको My Location नाम का button दिखाई देगा आप उसपर क्लिक करिए ।


क्लिक करने के बाद आपको अपनी लोकेशन ON करने के लिए ये site आपसे Allow करने के लिए कहेगा तो आप इसे Allow कर दीजिए।


स्टेप(3):-


इस स्टेप में आपको ये फॉर्म को भरना होगा।

Your name:- अपना नाम लिखे।

Email :- अपना ईमेल दर्ज करे।

Confirm Email :- इसमें आपने जो भी ईमेल ऊपर दर्ज किया वहीं ईमेल यहां भी दर्ज करे।

Mobile :- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे।

Captcha :- Captcha देखकर वैसा का वैसा ही बॉक्स में लिखे।

  Send OTP पर क्लिक करे।

                 

OTP आपको आपके ईमेल पर मिल जाएगा आप कुछ इस प्रकार देख सकते है।


OTP को OTP लिखे हुए बॉक्स में लिखे और validate OTP पर क्लिक करे।


स्टेप(4):-


आपका otp validate होते ही आपके सामने आपके आस पास के टॉवर का लोकेशन आपको दिखाई देने लगेगा आपको जिस भी टॉवर के बारे में जानना है उसपर क्लिक देख सकते है।

आप जिस भी टॉवर के लोकेशन पर क्लिक का करोगे आपके सामने इस तरह का पेज आपको दिखाई देगा । अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानना है तब आपको Additional Information इस बटन पर क्लिक करे।



आपके सामने इस तरह का पेज show होगा Click here to get details in mail पर क्लिक करे आपके ईमेल पर आपने जो भी टॉवर को सेलेक्ट किया है उसकी जानकारी आपको आपके ईमेल पर मिल जाएगी।


आपके ईमेल पर आपको इस तरह का mail दिखाई देगा इसमें आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए इस टॉवर की सारी detail मिल जाएगी इस तरह आप टॉवर के बारे में जानकारी पता कर सकते है।

अगर आपको लगता है कि पास लगे टॉवर से आपको कोई problem  हो रही है तब आप ₹4000 देकर चेक करा सकते है। आपके यहां technolgy department के लोग आकर चेक करेंगे की उस टॉवर सो आपको effect पहुंच रहा है कि नही। इस तरह आप किसी भी टॉवर को चेक करा सकते है।








Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status