हमें जल की आवश्यकता क्यों होती है ?

 हमें जल की आवश्यकता क्यों होती है ?

Water

  मानव शरीर में प्रत्येक कोशिका, ऊतक और अंग जल का उपयोग करते हैं। जल शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और अन्य शारीरिक गतिविधियों को सुचारू रूप से बनाए रखने में सहायक है। जल भोजन के पाचन और शरीर के उत्सर्जन के लिए आवश्यक है | मानव शरीर में कुल वजन का लगभग 60 प्रतिशत अंश जल है।


बिना जल पीए मनुष्य कितने समय तक जीवित रह सकता है ? 

  कोई व्यक्ति 3 सप्ताह तक भोजन के जीवित रह सकता है लेकिन सामान्यतः कोई व्यक्ति एक सप्ताह से अधिक समय तक जल न पीए तो जीवित नहीं रह सकता।


जानवरों को जल की आवश्यकता क्यों है ?

Animal water drink

  मनुष्य को जिस कारण से जल पीने की जरूरत पड़ती है, जानवरों को भी उसी कारण जल पीने की जरूरत पड़ती है लेकिन मनुष्य कि तरह जानवर शरीर में अधिक मात्रा में पानी संग्रहित नहीं करते इसलिए जानवर अधिक पानी पीते है


दैनिक उपयोग के अलावा अन्य किन कारणों के लिए जल कि आवश्यकता पड़ती है?

   कई अलग अलग कारणों के लिए जल कि आवश्यकता पड़ती है । जैसे कृषि , पशुपालन ,भवन निर्माण ,मटका बनाने , बिजली उत्पादन और कारखानों कि कई प्रक्रिया के दौरान । लौह रसायन और कागज उत्पादन जल के उपयोग पर आधारित उद्योग है ।


समुद्र में कितना जल है ?

Sea water

  पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल में से लगभग, 1,33,5,000,000 घन किलोमीटर जल समुद्र में है लेकिन यह जल खारा होने के कारण अधिकांश स्थानों पर उपयोग लायक नहीं है।


पृथ्वी पर कितना जल पीने योग्य है ?

  पृथ्वी पर उपलब्ध लगभग 1% जल पीने योग्य है यह जल पीने योग्य है। यह जल भूजल , तालाबों और नदियों में पाया जाता है। पृथ्वी पर 97% जल खारा है और उपयोग करने योग्य नहीं है। शेष 3% में 2% हिमनद और हिमशिखरों पर बर्फ के रूप में जमा जल उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। शेष 1% से भी कम जल ( नदियों और तालाबों का ) उपयोग के लिए उपलब्ध है ।


पानी कैसे बनते है ?

Water formula

  पृथ्वी की उत्पत्ति के दौरान हाइड्रोजन (H2 ) के दो अणु और ऑक्सीजन (O) के एक अणु से मिल कर जल तैयार हुआ। पृथ्वी की सतह पर सूर्य की , ऊष्मा के कारण जल की वाष्प बनती है और यह वायुमंडल में जाती है। इसमें बादल बनते है जो ठंडा होकर बरसते है। यह जल फिर से वाष्पित होकर ऊपर जाता है। इसे हम जल चक्र कहते है यह चक्र नियमित रूप से चलता रहता है। इसके कारण जल के अणु नहीं बनते। हम जो जल पीते है उसके अणु पृथ्वी की उत्पत्ति या उससे भी अधिक पुराने है।





Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status