मक्खियां और मधुमक्खियां में क्या अंतर है ?
मक्खियां और मधुमक्खियां दोनों किट (insect) जगत से संबंध रखती है।मधुमक्खियां हाइमनाप्टर से संबंधित है जिसमें चीटियां और ततैया शामिल है।ये फूलों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मक्खियां और मधुमक्खियां दोनों अंडो से विकसित होकर प्रौढ़ अवस्था तक पहुंचती है।मक्खियों में हाउसफ्लाईज ,हॉर्सफ्लाईज ,मच्छर और तिट्सी शामिल है। मच्छर के काटने से मलेरिया होता है जबकि टिट्सी के काटने से नींद की बीमारी होती है। मधुमक्खियां और ततैया में जहरीला डंक होता है।
मक्खियां इंसान के लिए हानिकारक हो सकती है क्युकी कई बार वे मानव और जानवरों के मल पर बैठने के बाद खाने पीने की चीजों पर बैठ जाती है। इन चीजों को खाने से मानव स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसीलिए काटकर रखे गए फलों को नहीं खाना चाहिए। इसीलिए हमें खाने पीने कि चीजों को ढक कर रखना चाहिए। हमे केवल साबुत और ताजे फल ही खरीदने चाहिए।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us