क्या आप जानते है अमेजन नदी के रहस्य ।

 क्या आप अमेजन नदी के रहस्य (Facts)  के बारे में जानते है।

Amazon river icon

  कुछ किताबो से हमे पता चलता हैं कि ये नदी कहीं दूर पहाड़ी से शुरू होती है। जब बारिश होना बंद हो जाती है तो बर्फ पिघलती है या जमीन के अंदर से कोई झरना निकलता है और पानी की एक धार बहनी शुरू हो जाती है। महान अमेजन नदी की खोज सन 1541 के आसपास खोजकर्त्ता फ्रांसिस्को द ओरेलाना ने की थी। इस नदी का नाम पौराणिक महिला योद्धाओं के नाम पर रखा गया है। बाद में पुर्तगाली खोजकर्त्ता पैड्रो टीक्सेरा जल यात्रा पर निकले जिससे दुनिया को इस नदी के बारे में पता चला। इसका स्रोत लुरिकोचा झील है और इसे मारानॉन के नाम से जाना जाता है।

Amazon river icon

  उकायली नदी मारानॉन से मिलती है जिससे यह नदियों की नदी बनती है। कई छोटी-छोटी ऐसी धाराएं है जो आगे जाकर एक-दूसरे से आपस में मिल जाती हैं। यही धाराएं आगे चलकर बड़ी नदी का रूप ले लेती हैं।इसकी लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7000 किलोमीटर तक मानी जाती है। इसे दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी माना जाता है। अमेजन नदी की घाटी दक्षिण अमरीका के आठ देशों में फैली है। ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, गुयाना और सूरीनाम के अलावा फ्रैंच गुयाना तक अमेजन नदी की धारा बहती है। 

Amazon river icon

 अमेजन की इतनी बड़ी नदी की धारा कहां से शुरू होती है, इसके बारे में अब तक कुछ पता नही चल पाया है।इसका 60 प्रतिशत हिस्सा ब्राजील में है। इस क्षेत्र की यात्रा शुरू करने के लिए ब्राजील का प्रांत अमेजन सबसे बेहतर स्थान है। यहां पर सुपर रिवर क्रूज का प्रबंध किया जा सकता है। ब्राजील में साहसिक पर्यटन की भरमार है और अमेजन के वर्षा वन विशालकाय हैं। यहां की रिवर फिश तथा जानवरों का तो कहना ही क्या। इसके अलावा यहां के अमेजन में वन्य प्राणियों की कई अनोखी प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें स्पाइडर मंकी, गिलहरी, बंदर, मकाऊ, अमेजन पिंक रिवर डॉल्फिन, एनाकोंडाइलैक्ट्रिक ईल मछली और तेंदुआ आदि शामिल हैं।


  

  

   

   

   


Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status