दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर (mosquito)

Biggest mosquito

 आपने आज तक जितने भी बड़े मच्छर देखे होंगे लेकिन शायद ऐसा मच्छर नहीं देखा होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते है। चीन के सिचुआन प्रांत में कीट वैज्ञानिकों ने। बहुत बड़े आकार के मच्छर की खोज की। इस मच्छर के पंखों का फैलाव 11.15 सैंटीमीटर है।

एक जानकार ने बताया कि यह मच्छर दुनिया की सबसे लम्बी मच्छर प्रजाति हालोरूसिया मिकादो से है। सबसे पहले इस प्रजाति को जापान में पाया गया था। शोधकर्त्ताओं के मुताबिक सामान्यत: इस प्रजाति के मच्छरों के पंखों का फैलाव 8 सैंटीमीटर तक होता है। लेकिन यह नया मच्छर वास्तव में बहुत बड़ा है। इस भीमकाय मच्छर को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह विशालकाय मच्छर खून नहीं पीता है।

 ये बड़े मच्छर जितना खौफनाक दिखते है। लेकिन इंसान का खून नहीं चूसते। इस जाती के वयस्क मच्छरों की उम्र कुछ दिनों की होती है और इनका आहार फूलों के परागकण होते हैं । दुनिया में मच्छरों की हजारों प्रजातियां हैं लेकिन इनमें से महज 100 ही ऐसी होंगी। जो इंसानों के लिए समस्या बनती हैं।


 वीडियो देखने के लिए क्लिक करे 👉👉👉👉