दुनिया का सबसे महंगा फंगस (caterpillar fungus)

 दुनिया का सबसे महंगा फंगस 

caterpillar fungus

  दुनिया में अब अगर आप फंगस नाम सुनेंगे तो शायद डर जाएंगे। ब्लैक , व्हाइट और यैलो फंगस के कारण दुनिया में आतंक-सा मच गया है। कोरोना की वजह से वैसे ही मौत के आंकड़े काफी इस बीच इन फंगस के प्रकोप से मौत के वृद्धि हो गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा फंगस भी है जिसे खरीदने के लिए लोग लाखो रुपए पानी की तरह बहा देते हैं।

  इसे दुनिया का सबसे महंगा फंगस (fungus) कहा जाता है। बाजार में यह 10 लाख रुपए किलो तक बिकता है। दुनिया के इस सबसे महंगे फंगस को भारत के हिमालयी। क्षेत्र में कीड़ाजड़ी और यारशांगुबा कहते हैं। वैसे कई लोग इसे हिमालयन वियाग्रा के नाम से भी जानते हैं। हालांकि, अंग्रेजी में इसे कैटरपिलर फंगस कहते हैं। दुनिया के कई देशों, खासकर चीन में इसकी काफी मांग रहती है। अपने औषधीय गुणों के कारण लोगों में इस फंगस को खरीदने की दिलचस्पी देखी जाती है। दरअसल माना जाता है कि इसके सेवन से यौन स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही कई तरह के शारीरिक विकार (physical disorder) भी ठीक हो सकते हैं।

 इसी कारण इसे कुछ दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। इस फंगस के इतने महंगे होने की एक वजह यह भी कि यह सिर्फ खास जगह और 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में ही पाया जाता है।


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👉👉👉👉





Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status