गिरगिट के अलावा रंग बदलने वाले जीव
(1) अब तक आप ने गिरगिट के रंग बदलने की बात सुनी होगी लेकिन हम आपको बता दें कि और भी ऐसे कई जीव-जंतु हैं जो समय आने पर अपना रंग बदलते हैं। इन्हीं में से एक है स्कार्पियन मछली। यह मछली शिकारियों से अपना बचाव करने के दौरान अपना रंग बदलती है। यह काफी जहरीली भी होती है।इसकी रीढ़ की हड्डी में जहर भरा हुआ होता है। इसे पकड़ने के लिए काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
(2) इसके अलावा सीहॉर्स एक समुद्री जीव है जो गिरगिट की तरह ही रंग बदलने में माहिर माना जाता है। यह शिकार करने के दौरान या खुद को बचाने के अलावा भी अपनी भावनाएं जाहिर करने पर भी रंग बदलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें क्रोमेटेफोर्स नामक तत्व पाया जाता है जो तेजी से रंग बदलने में मदद करता है।
(3) गोल्डन टॉरटॉइज बीटल एक छोटा-सा कीड़ा है। इसको जब भी कोई इंसान छूने की कोशिश करता है तो यह अपना रंग बदल लेता है। डर लगने पर यह जीव रंग बदल कर आसपास की चीज में शामिल हो जाता है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👉👉👉👉
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us