सड़क किनारे लगे मिल के पत्थर का क्या मतलब होता है।
जब आप कभी हाइवे पर जाते तब आपने देखा होगा की मिल वाले पत्थर अलग अलग रंग के दिखाई देते है। आप जानते है इन पत्थरों के रंग बदलने का कारण क्या है। दरसल ये हमारा गंतव्य स्थान कितनी दूरी पर है यह बताते है।
(1) पीले रंग का क्या मतलब होता है।
कुछ मिल के पत्थरों के ऊपर पीले रंग की पट्टी होती है और यह रंग नेशनल हाईवे की निशानी होती है। अगर आपको पीले रंग की पट्टी वाले पत्थर दिखे तो समझ लीजिए आप नेशनल हाईवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे है।
(2) हरा रंग का क्या मतलब होता है।
यदि आपको रास्ते में हरे रंग की पट्टी वाली मिल के पत्थर दिखाई दे तो समझ लीजिए आप स्टेट हाईवे यानी राज्य राजमार्ग पर चल रहे है।
(3) काला ,नीला और सफेद रंग का क्या मतलब होता है।
काला ,नीला और सफेद रंग की पट्टी वाले मिल के पत्थर का मतलब आप किसी बड़े शहर की सड़क पर चल रहे है।
(4) नारंगी रंग का क्या मतलब होता है।
जब आप किसी गांव की सड़क पर चल रहे होंगे तो आपको ऐसे मिल के पत्थर दिखाई देंगे जिनके ऊपर नारंगी रंग की पट्टी होगी। अब आप जान चुके होंगे की मिल के पत्थरों का रंग अलग अलग क्यों होता है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👉👉👉👉
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us