50 साल से रोज बर्गर खा रहा है यह शख्स।
दुनिया मे ऐसे कई तरह के लोग है जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए जाने क्या-क्या कर जाते हैं। इसी क्रम में एक शख्स ने 50 साल तक लगभग हर रोज बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने जवानी से लेकर बुढ़ापे तक हर रोज बर्गर खाया और एक अनूठा रिकॉर्ड बना डाला।
अब तक खा चुका है 32 हजार से अधिक बर्गर
ऐसा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले शख्स का नाम है डॉन गोर्स्क (Don Gorske)। उसे बर्गर इतने ज्यादा पसंद थे कि गत 50 सालों में हर दिन उसने इन्हें खाया है। अगस्त 2021 तक वह 32,340 बर्गर खा चुका था। इसी गिनती के आधार पर उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। यूं तो उसने यह रिकॉर्ड 20 साल पहले ही बना लिया था जब साल 1999 में वह 5,490 बर्गर खा चुका था। हालांकि, अब उसने अपने इस अनोखे प्यार का 50वां साल सैलिब्रेट किया है।
उसने अपना पहला बर्गर 17 मई, 1972 को खाया था। इसके बाद से वह रोज 2 बर्गर खाता है। उसके अनुसार पिछले 50 सालों में केवल 8 दिन ऐसे बीते हैं, जब उसने ऐसा नहीं किया।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us