आज के पोस्ट में हम जानेंगे कि Spam Call से कैसे बचे तो चलिए जानते हैं?
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है उसी हिसाब से फ्रॉड के तरीके भी बढ़ रहे हैं, ऐसे में अगर आपको कोई कॉल आता है और आप उसे रिसीव करते हैं तो आपको बाद में पता चलता है कि यह कॉल स्पैम है तो आपको काफी ज्यादा बुरा लगता है और गुस्सा भी आता है। आज के पोस्ट में हम स्पैम कॉल से बचने के तरीके के बारे में जानेंगे।
स्पैम कॉल से बचने के लिए आप इन एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Phone By Google :-
- अगर यह एप्लीकेशन आपके फोन में नहीं है, तो आप इसे प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं उसके बाद आपको इसे ओपन करना है।
- यहां पर आप देखेंगे तो आपको राइट साइड में Three dot दिख जाएगा उस पर क्लिक करें। सेटिंग पर क्लिक करने के बाद आपके सामने यह ऑप्शन (Caller ID and Spam) दिखेगा आप इस पर क्लिक करें।
- यहां पर आपके सामने दो ऑप्शन (See Caller and Spam ID and Filter Spam Call) दिखेंगे आप इन दोनों ऑप्शन को इनेबल कर दे।
इससे आपको यह फायदा होगा कि जब भी आपके पास कोई स्पैम कॉल आएगा, तो गूगल आपको बता देगा कि कौन सा कॉल स्पैम है। इसके अलावा गूगल ज्यादातर कॉल को आपके पास फिल्टर करने के बाद ही भेजेगा।
आप चाहे तो इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा आप नीचे दिए गए ट्रूकॉलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Truecaller :-
- अगर आपके पास ट्रूकॉलर नहीं है तो आप इसे प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर ले। इंस्टॉल करने के बाद इसमें अकाउंट बना ले और अकाउंट बनाने के बाद आप यहां से आसानी से स्पैम कॉल के बारे में पता कर सकते हैं।
- जब भी आपको कॉल आएगा तो यहां से आपको दिख जाएगा कि कौन सा कॉल स्पैम है।
- तो इस एप्लीकेशन का भी आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन दोनों में से किसी भी एक एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके स्पैम कॉल के बारे में पता कर सकते हैं।
तो आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।



0 Comments
If you have any doubt then you can comment us