Google Keyboard के कमाल के फीचर्स
आज की पोस्ट में हम जानेंगे गूगल कीबोर्ड के कुछ मजेदार फीचर्स के बारे में। जो की गूगल कीबोर्ड द्वारा प्रोवाइड किया जाता है। ऐसे में अगर आप गूगल कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने व्हाट्सएप में गूगल कीबोर्ड का इस्तेमाल करके कई सारे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए इसे डिटेल में जानते हैं।
गूगल कीबोर्ड का पहला फीचर्स
- सबसे पहले व्हाट्सएप को Open करके किसी के चैट को ओपन करें।
- सर्च बॉक्स में कुछ टाइप करें, जैसे कि Example के तौर पर arunkumar
- इस नाम को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो इसमें आपको सभी Small Letter देखने को मिल जाएगा। आप गूगल के फीचर्स का इस्तेमाल करके बड़ी आसानी से इस शब्द को Capital Letter में कन्वर्ट कर सकते हैं।
- इसके लिए आपने arunkumar जो यह नाम लिखा है। आपको इसको सेलेक्ट करना होगा और सेलेक्ट करने के बाद आपके कीबोर्ड में Arrow का यह ऑप्शन दिख जाएगा। आप फोटो में ऊपर देख सकते है। जैसे ही आप इस Arrow पर क्लिक करेंगे। आपका सारा Letter कैपिटल लेटर में कन्वर्ट हो जाएगा, कुछ इस प्रकार से ARUNKUMAR
गूगल कीबोर्ड का दूसरा फीचर्स
- इसके लिए चैट के सर्च बॉक्स में कुछ मैसेज टाइप करें, जैसे की Rohhit
- इस शब्द को अगर आप ध्यान से देखे तो इसमें आपको कुछ गलत लेटर देखने को मिलेगा, जैसे की H
- वहीं पर अगर आपको इसे डिलीट करना है तो आपको शब्द के पीछे से एक एक लेटर को डिलीट करना होगा या फिर इस शब्द पर क्लिक करके H को डिलीट कर सकते है।
- लेकिन गूगल फीचर्स का इस्तेमाल करके आप इसे कुछ इस तरह से डिलीट कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको अपने कीबोर्ड के Space Button पर जाना है और स्पेस बटन पर आपको स्क्रोल करना है। और आप स्क्रॉल करके अपने शब्द के H Letter को आसानी से डिलीट कर सकते हैं।
गूगल कीबोर्ड का तीसरा फीचर्स
- गूगल कीबोर्ड का यह फीचर्स काफी कमाल का है और यह फीचर्स आपको काफी ज्यादा पसंद भी आएगा।
- कीबोर्ड में आप Left Side में देखेंगे ऊपर की तरफ तो आपको चार बॉक्स का ऑप्शन दिखेगा। आप उसपर क्लिक करें जैसे आप इस पर क्लिक करेंगे। तो आपको वहां नीचे Emoji का ऑप्शन दिखेगा। आप उसपर क्लिक करें।
- यहां पर आपको कई सारे Emoji देखने को मिल जाएंगे और आप इन इमोजी का इस्तेमाल करके एक अलग तरह का इमोजी क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एक इमोजी पर क्लिक करना है और उसके बाद एक और इमोजी पर क्लिक करना है।
- फिर इसके बाद कुछ सेकेंड के अंदर आपको इन दोनों इमोजी का Combination करके एक नया इमोजी देखने को मिल जाएगा और यह इमोजी आप किसी को भी सेंड कर सकते हैं जो की देखने में काफी ज्यादा Attractive लगते हैं। तो कुछ इस प्रकार से आप अलग-अलग इमोजी को Combine करके कुछ नया इमोजी क्रिएट कर सकते हैं।
गूगल कीबोर्ड के इस फीचर्स का इस्तेमाल आप जरूर करें और अगर आपको जानकारी अच्छी लगी, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us