प्लास्टिक Bottle पर दिखे ये Symbol तो सावधान हो जाए
आज के पोस्ट में हम जानेंगे प्लास्टिक के बारे में, अगर आप प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं जैसे की, प्लास्टिक बोतल, प्लेट, फूड पैकेट आदि। ऐसे में आपको जरूर पता होना चाहिए कि वह प्लास्टिक आपके लिए कितना नुकसानदायक है या फिर उस प्लास्टिक का आपको कब तक इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको जानकारी नहीं है, तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
ध्यान से इस्तेमाल करें
अगर आपको प्लास्टिक के बोतल पर नीचे तल (Bottom) में 1 और 7 लिखा हुआ यह Symbol दिखे, तो ऐसी स्थिति में आपको इस प्लास्टिक बॉटल को ध्यान से इस्तेमाल करना चाहिए यानी की ऐसे प्लास्टिक बॉटल को सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। दोबारा इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सुरक्षित
अगर आपको प्लास्टिक के बोतल पर नीचे तल (Bottom) में 2, 4 और 5 लिखा हुआ यह Symbol दिखे, तो ऐसी स्थिति में आप इस प्लास्टिक बॉटल को बार बार इस्तेमाल कर सकते है। यह प्लास्टिक उतना हानिकारक नहीं होता है।
इससे बचें
अगर आपको प्लास्टिक के बोतल पर नीचे तल (Bottom) में 3 और 6 लिखा हुआ यह Symbol दिखे, तो ऐसी स्थिति में आपको इस प्लास्टिक बॉटल को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए ज्यादा नुकसान दायक हो सकता है। क्युकी इसमें काफी मात्रा में खतरनाक केमिकल होता है। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us