घर बैठे आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें? (बिना मोबाइल नंबर)

 घर बैठे आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें? 

E aadhaar download

आजकल लगभग हर काम के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। बैंक, सिम कार्ड, सरकारी योजना या किसी भी वेरिफिकेशन के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए या आपके पास उसकी कॉपी न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

मैं आज आपको बताने वाला हूँ कि आप घर बैठे e-Aadhaar कैसे डाउनलोड कर सकते हैं — वो भी तब जब आपका मोबाइल नंबर लिंक न हो। अब आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो चुकी है। आप इसे मोबाइल ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे मैं पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बता रहा हूँ।


e-Aadhaar क्या होता है?

जब आप आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करते हैं तो वह PDF फॉर्मेट में मिलता है। इसे ही e-Aadhaar कहा जाता है। यह पूरी तरह वैध (Valid) होता है और हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।


e-Aadhaar डाउनलोड करने का तरीका

E aadhaar download

(1) सबसे पहले Aadhaar App इंस्टॉल करें

  • अपने मोबाइल के Play Store में जाएँ और Aadhaar नाम का ऐप इंस्टॉल करें।


(2) ऐप ओपन करें

  • Begin Journey पर क्लिक करें
  • फिर Continue to Registered पर क्लिक करें
  • उसके बाद Enter Your Aadhaar Number चुनें


(3) आधार नंबर दर्ज करें

  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें
  • Confirm Aadhaar Number पर क्लिक करें


(4) Terms & Conditions स्वीकार करें

  • Terms & Conditions पर ✓ टिक करें
  • Continue पर क्लिक करें


(5) SIM Verification करें

  • अपने मोबाइल की SIM चुनें
  • Continue to Face Authentication पर क्लिक करें


(6) Face Authentication पूरा करें

  • Continue with this number पर क्लिक करें
  • कैमरा ऑन होगा, Face Authentication पूरा करें


(7) 6 अंकों का PIN सेट करें

  • Face Authentication के बाद आपसे 6 डिजिट का PIN सेट करने के लिए कहा जाएगा। इसे सेट कर लें।


(8) Aadhaar डाउनलोड करें

E aadhaar download

  • Download Aadhaar ⬇️ आइकन पर क्लिक करें
  • यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे:

Masked Aadhaar इसमें आधार नंबर के सिर्फ आखिरी 4 अंक दिखते हैं, बाकी ×××× के रूप में रहते हैं।

Unmasked Aadhaar इसमें पूरा 12 अंकों का आधार नंबर दिखाई देता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी विकल्प चुनकर डाउनलोड कर सकते हैं।


e-Aadhaar का पासवर्ड क्या होता है?

E aadhaar download

जब आप PDF खोलेंगे तो वह पासवर्ड माँगेगा। पासवर्ड का फॉर्मेट इस तरह होता है:  👉 नाम के पहले 4 अक्षर (Capital Letter में) + जन्म वर्ष

उदाहरण:

नाम: Govind Yadav

जन्म वर्ष: 2002

पासवर्ड होगा: GOVI2002

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे जरूर शेयर करें, ताकि दूसरों को भी मदद मिल सके। इस तरह आप घर बैठे आसानी से e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status