Mobile app से रेल टिकट कैसे बुक करे।
Technology बढ़ने के कारण आज ज्यादातर चीजे ऑनलाइन ही हो गई है।जिसको technology का थोड़ा बहुत भी ज्ञान है वह उसका फायदा ले रहा है।सभी चीजे ऑनलाइन होने से लोगो का समय और पैसा दोनों बचाता है।आज हम आपको मोबाइल app से ट्रेन टिकट कैसे बुक करे उसके बारे में बताएंगे।
(--> Railway ticket book करने के लिए login account कैसे बनाए
(--> Mobile से General ( चालु ) Ticket और passenger (Local) Train ticket कैसे book करे।
मोबाइल से ट्रेन टिकट बुक कैसे करेे।
स्टेप(1):-
आप अपने मोबाइल में playstore से Rail connect नाम की app download करे। आपने जो भी user name और पासवर्ड बनाया है उससे लॉगिन कर ले।
लॉगिन करने के बाद आपके सामने Plan my Journey के icon पर क्लिक करे।
आपके सामने इस तरह का पेज show होगा।
आपको अपने स्टेशन का नाम दर्ज करना है जहा भी जाना है जैसे,
From ---> में आपको अपना starting station का नाम दर्ज करना होगा।
To ---> इसमें आपको जहा तक जाना है वहा का स्टेशन का नाम दर्ज करना है।
स्टेप(2):-
(---> Train में कितने तरह के Class होते है
Class :- इसमें आपको जो भी क्लास चाहिए आप सेलेक्ट कर लीजिए जैसे,
Sleeper (SL)
First class (FC)
Second Class (2S)
AC First Class (1A)
और भी आपको यहां मिल जाएंगे अपने अनुसार सेलेक्ट करिए। अगर आप सेलेक्ट नहीं भी करते है तब भी आपको लिस्ट में class का ऑप्शन दिखाई देगा।
Quota :- यहां पर आपको
(--> Reservation Quota कितने तरह के होते है जानने के लिए यहां क्लिक करे
General
Ladies
Tatkal
Premium Tatkal
Divyang
Lower Bearth /Sr. Citizen
इनमें से आपको जो भी quota चाहिए आप सेलेक्ट कर लीजिए।
Date:- अपने यात्रा के अनुसार आप तारीख सेलेक्ट करे।
अब Search Train वाले button पर क्लिक करे।
स्टेप (3) :-
यहां पर आपके मंजिल तक जितनी भी ट्रेन जाती होगी आपको सारी ट्रेन दिख जाएंगी। आप अपने time के अनुसार किसी भी ट्रेन पर क्लिक करे।
स्टेप (4) :-
अब Passenger Detail पर क्लिक करे।
जहा भी Agree कि अनुमति मांगे आप उसे ok कर दीजिए। अब आपको अपनी सारी जानकारी यहां दर्ज करनी है।
Change Boarding Station:- यहां से आप अपने स्टेशन को बदल सकते है जहा से आप यात्रा कर रहे है।
Select Passenger :-
+ Add New :- इसपर क्लिक करके आप जितने लोग भी यात्रा करना चाहते है आप यहां से उनका नाम दर्ज कर सकते है।
+Add Infant :- अगर आपके पास 5 साल से कम उम्र का छोटा बच्चा है तब आप Add Infant पर क्लिक करके उस बच्चे का नाम दर्ज करेंगे।
Passenger mobile number :- अगर आपको दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज करना है तब आप यहां से कर सकते है।
Other Perferance :- इसको आप वैसा ही रहने दे।
Your Destination Address:-
इसमें आप जहा भी जाना चाहते है वहा का address दर्ज करे।
Address Lane 1:- जहा जाना है वहा का पता दर्ज करे। Address Lane 2 और 3 छोड़ दे। यह optional है अगर आपका address ज्यादा बड़ा है तब आप 2और 3 का use कर सकते है।
Pin Code :- आप जहां जा रहे है वहा का pin code दर्ज करे।
Post office :- अगर सेलेक्ट हुआ आता है तो रहने दे वरना आप इसे सेलेक्ट करे।
स्टेप(5) :-
Payment Mode:- इसमें से आपको जिससे भी payment करना है आप वो payment mode select करे।
Travel Insurance:-अगर आपको insurance चाहिए तब आप इस पर क्लिक करे वरना रहने दे। इसके लिए आपको 1 रुपए तक pay करना पड़ता है ,इसका फायदा आपको तब मिलेगा जब ट्रेन में कोई हादसा हो जाए तब आप insurance claim कर सकते है।
Review Journey पर क्लिक करे।
CAPTCHA देखकर सही सही दर्ज करे।
अगले पेज पर Proceed to pay पर क्लिक करे।
स्टेप (6) :-
यहां आपको UPI और Multiple payment option दिख जाएंगे आपको जिससे भी pay करना है आप pay कर दे। आपका टिकट बुक हो जाएगा।
टिकट बुक होने के बाद आपके मोबाइल नंबर और email id पर आपको बुकिंग का मेसेज मिल जाएगा आपको वहा से आपको अपनी सारी जानकारी मिल जाएगी। आप अपने rail connect app से my booking में जाकर देख सकते है।
आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते है या मोबाइल से भी इसे ट्रेन में दिखा सकते है। यह पूरी तरह से valid (वैध) है। तो आप समझ गए होंगे कि मोबाइल से टिकट कैसे बुक करते है। यह बहुत ही आसान है । अगर आपको कोई doubt है तो हमें कॉमेंट करे।
0 Comments
If you have any doubt then you can comment us