क्या आप जानते है मोमबत्ती कैसे जलती है।

 कैसे जलती है मोमबत्ती (Candle) और उसका प्रकाश कैसे दिखाई देता है।

Candel

 जब मोमबत्ती जलती है। तब उसकी लौ के तीन हिस्से होते है। बाहरी हिस्सा जो नीले रंग का होता है इसमें कार्बन कणो का पूर्ण दहन होता है क्युकी बाहरी हिस्सा होने से वायु में उपस्थित ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिलती है। इसके बाद दूसरा यानी बीच का हिस्सा जो पीले रंग का होता है यहां पर मोमबत्ती को ऑक्सीजन पर्याप्त नही मिलती जिससे कार्बन कणों का रूप से दहन नही हो पता इस कारण ऊष्मा की उपस्थिति में यह गर्म होकर पीले रंग का दिखाई देता है।

 तीसरा यानी अंदर का भाग जो नीचे की ओर होता है वह काले रंग का दिखाई देता है। इस हिस्से में ऑक्सीजन नही पहुंच पाती जिससे वहां उपस्थित कार्बन के कण जल नही पाते जिससे यह क्षेत्र प्रकाशहीन रहता है। कुछ इस प्रकार से मोमबत्ती जलती है।


मोमबत्ती के धागे का महत्व

 धागे से चिपक कर पिघली हुई मोम ऊपर की ओर चढ़ती रहती है। मोम के ऊपर चढ़ने का क्रम लगातार चलते रहता है क्युकी ऊपर मोम का जलने वाला स्थान खाली हो जाता है और वह स्थान पीछे की पिघली हुई मोम ले लेती है।










 

Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status