इस गांव में 160 वर्षो से नहीं मनी होली।

इस गांव में 160 वर्षो  से नहीं मनी होली

Holi

  होली का पर्व सारे देश में धूमधाम तथा हर्षोल्लास के  साथ मनाया जाता है। इसे लेकर कई दिन पहले से ही जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो जाती हैं लेकिन हमारे ही भारत में एक गांव ऐसा भी है जहां होली के रंगों का यह त्यौहार हमेशा फीका रहता है। दरअसल, इस गांव में पिछले लगभग 160 वर्षों (सालो) से होली नहीं खेली गई है। छत्तीसगढ़ के खरहरी गांव में होली न खेलने को लेकर गांव वालो की अपनी ही कुछ अलग मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार कई सालो पहले इस गांव के लोग होलिका दहन कर रहे थे। उसी दौरान गांव के सभी घर अचानक जलने लगे। इस घटना से लोगों में ऐसा खौफ का डर बैठ गया और गांव के लोगो ने होली न मनाने का फैसला किया। इसके घटना के बाद से आज तक इस गांव में होली नहीं मनाई गई।

  कुछ लोगो का कहां है की उन्हे दर है की अगर उन्होंने होली खेली तो उनके साथ कुछ बुरा हो सकता है। कहा जाता है की एक बार गांव का एक व्यक्ति होली खेलने के लिए दूसरे गांव गया था। जैसे ही वह अपने गांव लौटा तो उसकी तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई इसके बाद से लोगो का डर और बढ़ गया और भविष्य में कभी भी होली न खेलने का निर्णय लिया। आलम ये है की इस फैसले को गांव के सभी लोग मानते है और हर पीढ़ी के लोग इसका पालन करते है।


विडियो देखने के लिए क्लिक करें 👉👉👉👉




 


  


 


 


Post a Comment

0 Comments

DMCA.com Protection Status