पेंगुइन से जुड़ी रोचक बातें।

Penguin 🐧facts

 पेंगुइन की 17 प्रजातियां हैं, और उममें से प्रत्येक उल्लेखनीय रूप से दिलचस्प और मजेदार है। वे पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में रहते हैं- भूमध्यरेखा से अंटार्कटिका तक बहुत से लोग यह जानकर हैरान हो जाते हैं कि पेंगुइन जानवर नहीं बल्कि पक्षी हैं। 

सभी पक्षियों की तरह उनके पास पंख, चोंच, पंजे और गर्म रक्त वाला शरीर होता है। पेंगइन के पंख अधिकांश अन्य पक्षियों की तुलना में छोटे लेकिन अधिक होते हैं। उनकी त्वचा पर पंख लगभग 71 पंख प्रति वर्ग इंच होते हैं। फिर भी वे उड़ने में असमर्थ होते हैं क्योंकि उनका शरीर बहुत भारी होता है। हालांकि, उनकी बड़ी और मजबूत मांसपेशियां उन्हें बढ़िया तैराक (swimmer) बनाती हैं। 

इनके शरीर वाटरप्रूफ होते हैं । अधिकांश पक्षियों में खोखली हड्डियां होती हैं, लेकिन पेंगुइन में ऐसा नहीं है। शरीर को गर्म रखने के लिए भी यह पक्षी दिमाग लगाता है। जब तापमान कम हो जाता है तो ये एक गोला बनाते हैं। गोले के अंदर जो पेंगुइन होते हैं उनके पास अन्य पेंगुइन चक्कर लगाते हैं। जब अंदर वाले पेंगुइन का शरीर गर्म हो जाताा है तो वे गोले के बाहर आ जाते हैं और दूसरे पेंगुइन गोले के अंदर चले जाते हैं। सभी पेंगुइन की पीठ काली होती है और उनके पेट का रंग सफेद होता हैं। वे अधिकतर मछलियां खाते हैं।